इस मौसम में हमारे शरीर को ज्यादा Energy, ज्यादा Water की आवश्यकता होती है।
इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं गर्मी के मौसम में अपने शरीर को कैसे तरोताज़ा रखे साथ ही यह कि हमें पानी की भी कमी महसूस न हो ।"खीरा" से तो आप सब अच्छी तरह परिचित हैं हम इसे गर्मियों में अपने खान पान में भी उपयोग करते है लेकिन उसके गुणों के बारे में कम लोग ही जानते हैं तो आज हम अपने इस लेख में खीरा के बारे में ही बताने जा रहे हैं।
गर्मी के मौसम में खीरा शरीर को शीतल ओर तरोताजा रखने में हमारी मदद करता है। अब गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में हमे पानी की अधिक जरूरत होती है और खीरा में 96%तक पानी होता है जो हमारी पानी की कमी को पूरा करता है।
खीरा न केवल हमारी Beauty के लिए फायदेमंद है बल्कि इसके अलावा हमारी सेहत के लिए भी काफी कारगर साबित होता है।
खीरे के छिलके में vitamin-k मौजूद होता है और विटामिन-के Protein को सक्रिय करने में भी Help करता है जो हमारी Body की Bones के रखरखाव cell के Progress औए Blood Clots को बनने से रोकने में भी इसका महत्वपूर्ण योगदान होता है। खीरा में Fiber भी बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है साथ ही इसमें कैलोरी भी अधिक पाई जाती है जिससे हमारे शरीर को energy प्राप्त होती है।
खीरे में इरिप्सन नामक Enzyme होता है जो Protein को पचाने में Help करता है। जैसे कि आप सभी जानते है Summer season में हमारी Body को पानी की अधिक आवश्यकता होती है ऐसे में खीरा हमारे लिए एक अच्छा Option है। खीरे के छिलके में ऐसे Fiber होते है जो शरीर मे घुलते नहीं है, ये Fiber पेट के लिए काफी लाभदायक होते हैं तथा संजीवनी बूटी की तरह काम करते हैं। खीरा जिनको कब्ज़ की परेशानी है उनके लिए भी काफी कारगर साबित होता है। खीरे के छिलके से पेट अच्छी तरह साफ भी हो जाता है।
खीरे में कैलोरी कम और फाइबर उच्च मात्रा में होता है। इसलिए मीड डे में भूख लगने पर खीरा खाने से पेट देर तक भरा हुआ रहता है।
खीरा एक ऐसा सब्ज़ी है जिसमें कोलेस्ट्रोल बिल्कुल नहीं होता है। जिन लोगों को दिल की बीमारी होती है उनको तो खीरा रोज खाना चाहिए। अध्ययन के अनुसार खीरा में जो स्ट्रेरोल (sterol) नाम का यौगिक होता है वह कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है।
हजम शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है:
क्या आपको पता है कि रोज खीरा खाने से पेट की बीमारी से बहुत हद तक राहत मिल जाता है, जैसे- कब्ज़, बदहजमी, अल्सर आदि। क्योंकि इसमें जल की मात्रा ज़्यादा होने के कारण यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकाल देता है और उच्च फाइबर की मात्रा पेट को साफ करने में मदद करता है। और इसमें जो इरेप्सिन नाम का एन्जाइम होता है वह प्रोटीन को सोखने में मदद करता है।
अगर मुँह से बदबू निकल रहा है कि कुछ मिनटों के लिए मुँह में खीरे का टुकड़ा रख लें क्योंकि यह जीवाणुओं को मारकर धीरे-धीरे बदबू निकलना कम कर देता है। आयुर्वेद के अनुसार पेट में गर्मी होने के कारण मुँह से बदबू निकलता है, खीरा पेट को शीतलता प्रदान करने में मदद करता है।
आजकल के भागदौड़ भरे जिंदगी में तनाव जिंदगी का अंग बन गया है जिससे शरीर को बहुत क्षति पहुँचती है। खीरा में जो विटामिन बी होता है वह अधिवृक्क ग्रंथि (adrenal glands ) को नियंत्रित करके तनाव से हुए क्षति को कम करने में बहुत मदद करता है।
खीरा में जो लिग्नेन (lignans) नाम का फाइटोन्यूट्रीएन्ट होता है वह कैंसर को कम करने में मदद करता है। इसमें जो एन्टीऑक्सिडेंट का गुण होता है वह शरीर के प्रतिरोधी क्षमता (immunity) को उन्नत करने में और फ्री रैडिकल्स को नष्ट करने में मदद करता है।
उम्मीद है ये जानकारी पढ़ने के बाद आप अपनी diet में खीरा को आवश्यक रूप से शामिल करेंगे।
Fenkmat.com से जुडी अन्य ख़बरों की जानकारी के लिए हमें फेसबुक पर ज्वाइन करें और ट्विटर पर फॉलो करें. अगर आपको हमारा आर्टिकल पसन्द आया तो हमें कमेन्ट करके बताएं और अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें।






Comments
Post a Comment