बॉलीवुड से हॉलीवुड की तरफ रुख करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है। यह फोटो उनके बचपन का है, जब वह शायद कुछ ही महीनों की होंगी। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में उनके पिता और उनकी मां मधु मालती भी हैं।
इस फोटो को सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है कि बहुत पुरानी यादें ताजा करने जा रही हूं. मम्मी, डैडी और मैं… मैंने अब तक यह तस्वीर कभी नहीं देखी थी। इस तस्वीर में दीवार पर एक स्केच लगी हुई है, जोकि मेरे डैड ने बनाई है। वह एक सर्जन होने के साथ ही एक क्रिएटिव इंसान भी थे।
click here to see the image
10 साल बाद सलमान खान के साथ नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा, इस फिल्म में करेंगी काम….
बता दें कि इन दिनों प्रियंका चोपड़ा लंबे टूर पर गईं हैं, वह पिछले दिनों लंदन से निकल कर दुबई गईं और अब वह इंडिया में भी अपनी फैमिली के साथ वक्त बिता सकती हैं।हाल ही में यह खबर भी सामने आई है कि वह अली अब्बास जफर की अगली फिल्म ‘भारत’ में सलमान खान की अपोजिट रोल में दिखाई देने वाली हैं।सलमान के साथ पहली बार साल 2004 में फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में नजर आईं थीं। इसके बाद दोनों ने ‘सलाम-ए-इश्क’ (2007) और ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ (2008) फिल्म में काम किया था।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसन्द आया तो हमें कमेन्ट करके बताएं और अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें।

Comments
Post a Comment