आज Sansad में क्या ?
आज संसद में संविधान दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम होगा। जिसका आयोजन पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में किया जायेगा।
Constitution Day : आज संविधान दिवस है। देश में संविधान पारित होने के 75 साल पूरे होने पर Sansad में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। यह कार्यक्रम पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (LoP) राहुल गाँधी एवं अन्य सांसद उपस्थित रहेंगे।
Sansad सत्र में
२५ नवम्बर से शुरू हुए संसद के शीतकालीन सत्र में पहला दिन ही हंगामे के साथ शुरू हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और धनखड़ में आमना-सामना हुआ। दरअसल खड़गे ने राज्यसभा में अडाणी का मुद्दा उठाया। तो राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ में उन्हें रोक दिया। धनखड़ ने साफ़ कहा कि इस मुद्दे पर जो भी बोला जायेगा, उसे रिकॉर्ड पर नहीं लिया जायेगा।
Comments
Post a Comment